Tuesday, March 10, 2026
Home राजकाज चुनावी बॉन्ड स्कीम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, यहां देखें क्या बोले...

चुनावी बॉन्ड स्कीम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, यहां देखें क्या बोले कांग्रेस नेता

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत आपके सामने है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था। आज इस बात पर मुहर लग गई है।’ सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया और कहा कि यह संविधान प्रदत्त सूचना के अधिकार और बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं और इसे ठुकरा दिया है। बीजेपी सरकार को अब यह बताना होगा कि उन्होंने कहां और किससे पैसा लिया।.’

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार की बहुप्रचारित चुनावी बॉन्ड योजना को संसद द्वारा पारित कानूनों के साथ-साथ भारत के संविधान दोनों का उल्लंघन माना है। लंबे इंतजार के बाद फैसला बेहद स्वागत योग्य है, यह नोट के मुकाबले वोट की स्थिति मजबूत करेगा। मोदी सरकार चंदादाताओं को विशेषाधिकार देते हुए अन्नदाताओं पर किसी भी तरह का अत्याचार कर रही है।’

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सेवा नियमों, विकास योजनाओं पर फैसले, उपनल पर निर्णय टला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक...

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जमीन, पर्यटन, आवास, युवा, अपराध और बिजली नीति में अहम बदलाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, बिजली, आवास,...

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेंगे दस लाख

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments