Tuesday, March 10, 2026
Home राजकाज सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा युवाओं के...

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा युवाओं के हाथों में थमाते थे तमंचा 

सपा हो या कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है – सीएम योगी 

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है।

सीएम योगी ने कहा कि आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

उन्होंने कहा कि अब अन्नदाता आत्महत्या नहीं करता है, अन्नदाता उत्कर्ष के चरम को छूने के लिए तैयार है। नौजवान पलायन नहीं करता है, आज का नौजवान स्वयं का स्टार्टअप करता है। आज कोई भी बेटी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करती, बल्कि भारत की सुरक्षा की खातिर पायलट बनने के लिए अपने आप को तैयार करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था तुस्त दुरुस्त है। गुंडे माफिया पस्त हैं। प्रदेश दंगों से मुक्त हो गया है। सुरक्षा और समृद्धि भी है।

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस उनकी ओर से उस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते कहा कि भाजपा में सामान्य गरीब परिवार से निकलकर पूरी जीवन देश के लिए समर्पित कर दें, उनके लिए पूरा भारत ही उनका परिवार है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सेवा नियमों, विकास योजनाओं पर फैसले, उपनल पर निर्णय टला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक...

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, जमीन, पर्यटन, आवास, युवा, अपराध और बिजली नीति में अहम बदलाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, बिजली, आवास,...

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसलाः जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेंगे दस लाख

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वालों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments