Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सीएम ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए करोड़ों का...

सीएम ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए करोड़ों का बजट जारी किया

उत्तराखण्ड के कई मंदिरों में होंगे निर्माण कार्य

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र, बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 1 करोड़, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर के स्नानागार व मंदिर के स्तरीय विकास हेतु रूपये 88.17 लाख, विधानसभा क्षेत्र जसपुर के ग्राम हल्दूवासाहू में हीडीम्बा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 82.67 लाख, विधानसभा क्षेत्र देहरादून के क्लेमेन्टाउन स्थित श्री रघुनाथ मंदिर गुरूद्वारा कॉलोनी, क्लेमेन्टाउन, देहरादून में सभागार एवं कक्ष बनाने हेतु रूपये 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चंपावत के पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 73.30 लाख, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के प्रवेशद्धार कोटद्वार के कौड़िया, सिद्धबली मंदिर, चिल्लरखाल, पाखरौं के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 48.51 लाख, जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला़ में पंचकोटी देव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 30.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अलखनाथ मंदिर, किलपारा एवं बज्येंण मंदिर, ढ़ाई ईजर के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल रूपये 85 लाख के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 26.36 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अंतर्गत सांस्कृतिक नगरी द्वाराघाट की ऐतिहासिक धरोहर श्री शुक्रेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोंद्वारा हेतु पूर्व में स्वीकृत कुल रूपये 01 करोड के क्रम में द्वितीय किश्त की अवशेष़ धनराशि रूपये 20.98 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments