Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सीएम ने प्रदेश में जारी ढांचागत निर्माण से जुड़े कार्यों को गिनाया

सीएम ने प्रदेश में जारी ढांचागत निर्माण से जुड़े कार्यों को गिनाया

एचएमटी की 45 एकड़ भूमि पर मिनी सिडकुल बनाया जाएगा -सीएम

जमरानी बांध परियोजना से पेयजल व बिजली की दिक्कत दूर होगी

देहरादून। सीएम धामी ने जमरानी बांध परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार जताते हुए जारी विकास कार्यों का उल्लेख किया। यहां जारी बयान में कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सिंचाई एवं पेयजल की हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में दिक्कत दूर होगी। बल्कि इस परियोजना से विद्युत उत्पादन भी होगा।

हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी है। मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण के आदेश भी जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही थी। इस भूमि पर मिनी सिडकुल का निर्माण करने की योजना है।

इसी तरह, केदारनाथ पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ पुनर्विकास, मानसखंड मन्दिर माला मिशन, किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर, वंदेभारत एक्सप्रेस, केदारनाथ व हेमकुंड रोप वे जैसी अहम योजनाएं उत्तराखंड के विकास में मील के नए पत्थर स्थापित कर रहे हैं। अब श्रद्धालु उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर सकेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री के आदि कैलाश और जागेश्वर की यात्रा से मानासखंड में भी चार धाम की भांति श्रद्धालु आने के लिए प्रेरित होंगे।

केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद लखवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो गया है। ब्यासी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। किसाऊ जल विद्युत परियोजना से जुड़ी शेष औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा कर काम शुरू किया जाएगा। इन परियोजनाओं से न सिर्फ उत्तराखंड की बिजली जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि राष्ट्र की बिजली जरूरतों को पूरा करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। गदरपुर बाईपास एवं खटीमा बाईपास का लोकार्पण किया जा चुका है। मुरादाबाद से काशीपुर तक लगभग 61 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाइवे के बनते ही मुरादाबाद से लेकर काशीपुर तक आने वाले सैकड़ों गांव और कस्बों के लोगों को सफर आसान होगा।

नजीबाबाद-अफजलगढ़ फोरलेन बाईपास को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेसवे बन जाने से गढ़वाल-कुमाऊं की दूरी एक घंटा कम हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड से केवल ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून आ सकेंगे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments