Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होगा आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक दिवस पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

देहरादून।  5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का भी भ्रमण करेंगे। युवा महोत्सव के प्रत्येक दिवस पर विभिन्न आयोजन होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं अग्रोप्रोड्क्ट आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूज़न फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के साथ परिचर्चा की जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ही करेंगे। इस दिन उनके हाथों विवेकानंद यूथ अवार्ड का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 12 से 16 जनवरी तक नासिक महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवा महोत्सव के विजेता उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments