Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

जखोली, रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग, राज्य की वीरधरा है, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने कई लाल न्यौछावर किये हैं, ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है, और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होने वाला है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे अधिक मत प्रतिशत रुद्रप्रयाग क्षेत्र से रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का दिया गया नारा विकसित भारत की गारंटी, माताओं बहनों को लखपति बनाने की गारंटी, कोने कोने तक विकास पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुंचाने की गारंटी है। उत्तराखंड के साथ पूरे देश का विकास हुआ है। 2013 आपदा के बाद केदारनाथ जी के प्रांगण के नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, महिलाएं आज मल्टीनेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पाद बना रही है। मातृशक्ति उत्सव का मकसद महिलाओं का आगे लाने से है। हमारे राज्य की महिलाएं कौशल से भरी हुई हैं। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि वो सैनिक परिवार की समस्याओं से भली भांति वाकिफ हैं। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। वीर जवान हमारे पूर्व सीडीएस बिपिन रावत उत्तराखंड और भारत की शान हैं, और कांग्रेसियों ने उनके प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षियों में चुनाव लड़ने का ही सामर्थ नहीं है। उनके यहां चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों तक अच्छे से अच्छे उपकरण, वर्दी पहुंचाई जा रही है। मोदी के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन लागू हुआ। आज दुश्मन की गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से समर्पित हैं। जो सैनिक देश की रक्षा में अपनी पूरी जवानी लगाते हैं, उन सैनिकों की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था। केंद्र एवं राज्य सरकार ने डबल इंजन की रफ्तार से काम किया है। राज्य में केंद्र की 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत हैं। आज चार धाम की यात्रा सुगम और सुरक्षित हुई है। चार धाम यात्रा में करीब 50 लाख से ज्यादा लोग आ रहे हैं। केदारनाथ मंदिर में रोपवे का कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रा और तेजी से चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड और चार धामों के लिए कभी कोई कमी नहीं की है। रेल, रोपवे, रोड़, कृषि बागवानी पशुपालन रोजगार हर क्षेत्र में विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 साल के काल खंड में कभी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने हर पल हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित किया है।उन्होंने कहा सभी 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। अनिल बलूनी को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक भरत चौधरी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला अध्यक्ष महावीर पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments