Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर डीएवी की दीवार गिरने से युवती की मौत पर मुकदमा दर्ज

डीएवी की दीवार गिरने से युवती की मौत पर मुकदमा दर्ज

युवती की मौत से उबाल, NSUI व ABVP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

सरकारी नौकरी मिलने के बाद कोचिंग सेंटर में मिठाई बांटकर लौट रही थी चकराता की युवती, घायल भाई का इलाज जारी

डीएवी प्राचार्य व वन विभाग ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे से लोगों के मन में रोष उत्पन्न हो रखा है, कॉलेज में चारों तरफ बवाल देखने को मिल रहा है। गुस्साए छात्र संगठनों ने बीते दिन कॉलेज में जमकर हंगामा काटा, वहीं पुलिस ने डीएवी कालेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह द्वारा बताया गया कि मृतका के भाई ने तहरीर में इस घटना के लिए कालेज प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है। आपको बता दें कि डीएवी कालेज की दीवार ढहने से कालेज की पूर्व छात्रा सुष्मिता तोमर की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साएं छात्रों ने डीएवी कालेज परिसर, करनपुर व कालेज प्राचार्य के सेवक आश्रम रोड स्थित आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य का पुतला दहन भी किया गया। पुतला जलाने को लेकर छात्रों की पुलिस के साथ काफी झड़प भी हुई।

दूसरी ओर बीते गुरुवार देर शाम को डीबीएस कालेज मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद छात्र संगठनों ने देर रात तक विरोध-प्रदर्शन किया और डीएवी कालेज प्रबंधन को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रबंधन ने शुक्रवार को कालेज में अवकाश घोषित किया था, जिससे छात्र-छात्राएं परिसर में तो नहीं थे, लेकिन छात्र नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए कालेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि जिस पेड़ की बात प्राचार्य कर रहे हैं, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी, उसके बावजूद पेड़ नहीं काटा गया।

सिस्टम की लापरवाही से छात्रा की मौत

उधर, डीएवी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा कि सुष्मिता तोमर ने एक माह पूर्व ही कनिष्ठ सहायक पद पर डिग्री कालेज पुरोला में ज्वाइनिंग दी थी, लेकिन सिस्टम की लापरवाही के कारण सुष्मिता आज हमारे बीच नहीं है। उनका भाई रघुवीर गंभीर रूप से घायल है। पूर्व में कई बार डीएवी कालेज को लिखित व मौखिक रूप से जर्जर दीवार के पुनर्निर्माण को कहा था, लेकिन अनदेखा किया गया।

अभाविप के महानगर मंत्री उज्ज्वल सेमवाल ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता गुरुवार रात से कालेज गेट पर तालेबंदी कर धरना दे रहे हैं। वह प्राचार्य डा. केआर जैन के इस्तीफे और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मामला

इस दौरान सुमित कुमार, यशवंत पंवार, ऋषभ मल्होत्रा, विपिन भट्ट, सागर तोमर, नवदीप राणा, अमन जोशी, विकास टम्टा आदि उपस्थित रहे। उधर, सत्यम शिवम छात्र संगठन के संरक्षक आकिब अहमद ने कहा कि जब वन विभाग नहीं सुन रहा था तो डीएवी कालेज प्रबंधन को जिलाधिकारी से शिकायत करनी चाहिए थी, आखिर यह छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला था।

पढ़िए पूरा मामला

गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम व पोस्ट कोटा तपलाड, चकराता निवासी सुष्मिता अपने भाई रघुबीर तोमर के साथ नौकरी लगने की खुशी में कोचिंग संचालक को मिठाई खिलाने के लिए गए थे। वापसी में डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार डीबीएस मार्ग पर ढह गई। दीवार की चपेट में आने से दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments