Saturday, March 14, 2026
Home देश-दुनिया अब खत्म हो सकता है किसान आंदोलन? सरकार ने मानी किसानों की...

अब खत्म हो सकता है किसान आंदोलन? सरकार ने मानी किसानों की 10 मांगें, यहां जानें सारी डिटेल्स

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन पर हैं। पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर किसानों का हंगामा जारी है। किसानों ने यहां कई बैरिकेड्स तोड़ डाले और ओवरब्रिज की रैलियों को भी निशाना बनाया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। हालांकि किसान रुकने को तैयार नहीं दिखे ।

इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई कि सरकार ने किसानों की 13 में से 10 मांगे मांग ली हैं। सोमवार देर रात पांच घंटे की बैठक में कुछ मांगें मान ली गई थीं और फिर मंगलवार को भी कुछ मांगों पर सहमति बनी है। सरकार और किसान नेताओं के बीच 2 दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार ने इस दौरान 10 मांगे मान ली और 3 पर विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है। मांग थी कि पहले के आंदोलनों में किसानों पर जो केस थे, उसे वापस लिए जाए।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के गृह सचिवों को पत्र लिखा और कहा कि किसानों के खिलाफ जो भी आंदोलन से संबंधित मामले हैं, उसे खत्म किया जाए। वहीं, लखीमपुर खीरी में घायल किसानों को मुआवजा दिये जाने की मांग भी सरकार ने मान ली है। सरकार ने लखीमपुर खीरी के सभी हॉस्पिटल से जानकारी मांगी है। फाइनल लिस्ट आते ही घायल उन सभी किसानों को पैसा दे दिया जाएगा। पहले भी अधिकतर किसानों को पैसा दिया जा चुका है।

इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन
1. सरकार ने जिन तीन मांगें पूरी करने का किसानों को आश्वास दिया है उनमें MSP,कर्ज माफी और जमीन का किराया शामिल हैं। MSP गारंटी कानून सरकार पर सरकार ने कहा कि इसे लेकर सबसे बात करनी होगी। केवल केंद्र सरकार अकेले इसका फैसला नहीं ले सकती। राज्य सरकारों से बात करनी होगी।
2. सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 75,000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। 5 साल में 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिया जा चुका है। कर्ज माफी जैसे लोक लुभावन शब्दों से भी ज्यादा सरकार ने दे दिए हैं और ये जारी है।
3. सरकार का कहना है कि अगर ऐसा होगा तो देश मे एक MSP कैसे लागू होगा। हर खेत का, हर राज्य में, हर इलाके में अलग-अलग रेट होता है। कानूनी पहल इसका अलग है। इसके लिए राज्य सरकारों, खेती किसानी में लगी मार्केटिंग कम्पनियों और अन्य संस्थाओं से बात करनी होगी।

क्या है किसानों की मांग?

  1. सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बने
  2. डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो
  3. किसान और खेत में काम करने वाले मजदूरों का कर्जा माफ हो
  4. 60 साल से ऊपर के किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए
  5. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए
  6. लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए
  7. मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए
  8. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए
  9. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपये दिहाड़ी दी जाए
  10. किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले
  11. नकली बीज, कीटनाशक दवाइयां और खाद वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए
  12. मिर्च, हल्दी और अन्य मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए
  13. संविधान की 5वीं सूची को लागू कर आदिवासियों की जमीन की लूट बंद की जाए

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments