Saturday, June 13, 2026
Home ताजा खबर बीकेटीसी अध्यक्ष ने भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के किये दर्शन

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के किये दर्शन

तिरूपति। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज तिरूपति( आंध्रप्रदेश) पहुंच कर भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी के दर्शन किये, इससे पूर्व उन्होंने देवी पद्मावती मंदिर (माता लक्ष्मी जी मंदिर) में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तिरूपति मंदिर की पूजा, भोग,दर्शन, भंडारा,प्रसाद आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी तिरूमाला तिरूपति पहुंचे, तथा मां पद्मावती तथा भगवान तिरमाला तिरूपति बालाजी के दर्शन किये।

इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् पदाधिकारियों तथा सेवादारों से मंदिर व्यवस्थाओं के बावत चर्चा की‌। तथा देवस्थानम पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड ‌के देव धामों का कायाकल्प किया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है तथा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का भी कार्य गतिमान है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि इस दौरान तिरूपति देवस्थानम पदाधिकारियों को बदरी- केदार आने का भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान श्रीबदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य प्रवर शर्मा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments