Saturday, June 13, 2026
Home ताजा खबर धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा

छोटे प्रदेश से बड़े मैदान में हुंकार भरेंगे सीएम धामी

भाजपा के राष्ट्रीय टॉप स्टार प्रचारकों में युवा मुख्यमंत्री धामी भी टॉप पर

उत्तराखंड के अलावा देश के तीन बड़े राज्यों यूपी, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे धामी

देहरादून। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में बड़े फैसलों और निर्णयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर छाई है। भाजपा भी मुख्यमंत्री धामी की इस लोकप्रियता को लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने जो स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है, उसमें मुख्यमंत्री धामी का नाम टॉप में शुमार है। धामी उत्तराखण्ड के अलावा उत्तरप्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे बड़े राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टॉप स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में देवभूमि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टॉप पर हैं। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से विकट जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। बड़ी बात यह है कि तीनों राज्य में करीब 30 से 40 स्टार प्रचारक हैं, लेकिन उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री धामी का नाम शामिल है। इसके पीछे धामी सरकार के यूसीसी ( यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े फैसले देखे जा रहे हैं। भाजपा हाई कमान उत्तराखंड के इन बड़े फैसलों को देशभर में नजीर के रूप में प्रदर्शित करना चाहता है।

इसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री धामी हाल ही में देश के 100 पॉवरफुल लोगों के सर्वे में 61वें स्थान पर जगह बना चुके हैं। लगातार बड़े फैसले और धाकड़ निर्णय उनकी लोकप्रियता के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं। खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता खासी देखी जाती है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से बड़े राज्यों के चुनावी समर में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का बिगुल फूकेंगे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments