Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर भाजपा बोली, विपक्ष भाजपा के प्रचार अभियान में रोड़ा अटका रहा

भाजपा बोली, विपक्ष भाजपा के प्रचार अभियान में रोड़ा अटका रहा

भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर अपने पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को बाधित करने एवं दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है । प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, विपक्ष द्वारा साजिश के तहत, हमारे कार्यक्रमों एवं सभाओं के दौरान बेवजह टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है। जिसका मकसद हंगामा व विवाद खड़ा कर जनता की सहानुभूति हासिल करना है ताकि किसी भी तरह से अपने उम्मीदवारों की जमानत बचाई जा सके। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जोशी ने कहा, पीएम पर देवभूमिवासियों का विश्वास है और भाजपा संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत से पांचो लोकसभा सीट पर कमल खिलना तय है। जनता में चल रही मोदी लहर में विपक्षी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं । ऐसे में जो बड़े नेता वहां बच गए हैं वह चुनाव से ही पलायन कर गए हैं।

उनके यहां हालत इतने खराब हैं कि जिले से बूथ स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं का टोटा हो गया है । यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार एवं नेता साजिश के तहत अपने समर्थकों को भाजपा के कार्यक्रमों में माहौल खराब करने के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें इस तरह की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसमे उनके द्वारा हमारे पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार सभाओं एवं कैंपेन कार्यक्रमों में बेवजह हंगामा करने की कोशिश हो रही है। विपक्ष के नेता एवं कार्यकर्ता नारेबाजी सोशल मीडिया एक्टिविटी एवं बेवजह विवाद खड़ा कर माहौल खड़ा खराब करने की कोशिश हो रही हैं। इसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से भी उम्मीदवारों की छवि खराब करने के उद्देश्य से गलत खबरें फैलाई जा रही हैं जिस पर पार्टी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

जोशी ने कहा, जिस तरह कांग्रेस सह प्रभारी ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन पर नोटिस भी दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे उनका यह बयान हो या उनके नेताओं समर्थकों द्वारा बेवजह टकराव पैदा करने की कोशिशें हों, यह सब मीडिया और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश हैं । क्योंकि बड़े नेताओं के साथ पार्टी में शेष बचे कांग्रेसी भी स्वीकार चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में हार तय है। लिहाजा किसी भी तरह से हंगामा या विवाद खड़ा कर जनता की सहानुभूति हासिल कर अपने उम्मीदवार की जमानत बचाई जा सके । हमे अपने कार्यकर्ताओं के धैर्य और जनता पर पूरा भरोसा है, विपक्ष की ये साजिश भी सफल नहीं होने वाली है और पांचों सीट भाजपा 5 लाख के अंतर से जीतने वाली है ।

डूबते जहाज से कांग्रेस मे हलचल, भाजपा पर तोहमत लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष – चौहान

गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनैतिक, जनता को नही भरोसा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है और इसके लिए किसी को कारण नही बनाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि किसी जांच की आशंका मे फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नही कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जायेगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति कांग्रेस मे है तो वह उसे पाक साफ माने और भाजपा की सदस्यता लेते ही उसे आरोपों के घेरे मे ले यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है। भाजपा पाँचों सीटों पर बड़े अंतर की जीत के लिए जुटी है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments