Tuesday, March 10, 2026
Home बड़ी खबर कोटद्वार में दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का शुभारंभ, योजनाओं का लोकार्पण...

कोटद्वार में दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का शुभारंभ, योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया

कोटद्वार/पौड़ी। कोटद्वार में विकास, पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज़्म का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनेह क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 326 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर कोटद्वार क्षेत्र को विकास की नई गति दी।

मुख्यमंत्री कोटद्वार पहुंचने पर सबसे पहले दिव्यांग बालक-बालिकाओं से मिले और उनकी शिक्षा से जुड़े विषयों पर संवाद किया। इसके बाद उन्होंने सिद्धबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। फेस्टिवल स्थल पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की छात्राओं ने गढ़वाली लोकभाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हेरिटेज स्कूल के नन्हे बच्चों की पक्षी एवं प्रकृति संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 21 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल अनुमानित लागत 81.72 करोड़ रुपये रही, जबकि 40 योजनाओं का लोकार्पण 244.39 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। इस प्रकार कुल 326.12 करोड़ रुपये की योजनाएं कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों को समर्पित की गईं।

मुख्यमंत्री ने फेस्टिवल परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, जहां पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि 21वां दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा और इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोटद्वार में बस टर्मिनल, आयुष चिकित्सालय, खोह नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एसटीपी की स्थापना, मालन नदी पर 26 करोड़ रुपये से अधिक लागत से पुल निर्माण तथा कोटद्वार–नजीबाबाद फोर लेन सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नई घोषणाएं करते हुए हल्दूखाता क्षेत्र में नगरीय पेयजल योजना की जर्जर पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर कक्ष तथा चहारदीवारी निर्माण, जीतपुर गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ में 108 एम्बुलेंस सेवा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चहारदीवारी निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक पक्षी प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं और उनका संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड जैव विविधता की दृष्टि से देश के समृद्ध राज्यों में शामिल है, जहां लगभग 71 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है। राज्य में देश की लगभग 1300 पक्षी प्रजातियों में से 400 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। उन्होंने सुरखाब जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संतुलन में पक्षियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

विधानसभा अध्यक्षा एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कहा कि उत्तराखण्ड में पाई जाने वाली करीब 700 पक्षी प्रजातियों में से लगभग 400 प्रजातियां कोटद्वार क्षेत्र में देखी जाती हैं। उन्होंने बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल को इको-टूरिज़्म और बर्ड टूरिज़्म को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए इसे हर वर्ष 31 जनवरी को ‘बर्ड फेस्टिवल दिवस’ के रूप में मनाने का सुझाव दिया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पक्षियों को खुले आकाश में उड़ते देखना हमें स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ समझाता है और यह स्वतंत्रता केवल मनुष्य ही नहीं, सम्पूर्ण प्रकृति का अधिकार है।

दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल के पहले दिन 2500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं और बर्ड वॉचर शामिल रहे। फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पद्मेश बुड़ाकोटी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बर्ड वॉचर और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments