Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर बद्रीनाथ धाम महायोजना मास्टर प्लान का काम -4 डिग्री तापमान में भी...

बद्रीनाथ धाम महायोजना मास्टर प्लान का काम -4 डिग्री तापमान में भी जारी

गोपेश्वर। केदारनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जहां पुनर्निर्माण में लगे श्रमिक लौटने लगे हैं, वहीं बदरीनाथ धाम महायोजना मास्टर प्लान का काम -4 डिग्री तापमान पहुंचने के बाद भी अनवरत जारी है। धाम में 170 मजदूरों के साथ 30 इंजीनियर भी मास्टर प्लान के कार्यों में जुटे हुए हैं। इन दिनों धाम में अलकनंदा नदी किनारे सेल्फ ड्रिलिंग एंकर, लूप रोड और अराइवल प्लाजा में आंतरिक कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत नदी के किनारे जमीन के अंदर नौ-नौ मीटर की ड्रिलिंग कर उसमें 32 एमएम के सरिए डाले जा रहे हैं, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी कोई दिक्कत न हो सके।

दरअसल, बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। पीएमओ से लेकर प्रदेश सरकार मास्टर प्लान के काम की निगरानी कर रही है। चमोली के जिलाधिकारी भी हर हफ्ते मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैंं। अगस्त 2022 से बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम शुरू हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष में लोनिवि पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) ने शेषनेत्र झील, बदरीश झील और बदरीनाथ बाईपास मार्ग का काम पूरा कर दिया है, जबकि लूप रोड, अराइवल प्लाजा और रिवर फ्रंट के काम चल रहे हैं।

इन दिनों धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा है कि सीमेंट और रेत में पानी मिलाने पर तैयार मसाला तुरंत जम रहा है। जिसे देखते हुए सीमेंट से जुड़े काम बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, दिन में धूप खिलने पर मजदूरों को थोड़ी राहत मिल रही, लेकिन यह धूप भी लगभग दो घंटे तक ही रहती है। अपराह्न 11 बजे के बाद से यहां शीतलहर चलनी शुरू हो जाती है। दिन में पारा करीब नौ डिग्री तक पहुंच रहा है।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य में 150 मजदूर जुटे हैं, जबकि 30 इंजीनियर कार्यों की निगारानी कर रहे हैं। ठंड बढ़ने से सीमेंट के काम बंद कर दिए गए हैं। लूप रोड पर पत्थर बिछाने के साथ ही रिवर फ्रंट के काम चल रहे हैं। यह कार्य बर्फबारी शुरू होने तक जारी रहेंगे। जनवरी तक भी यदि मौसम अनुकूल रहता है तो कार्य जारी रखा जाएगा। मजदूरों के रहने-खाने की उचित व्यवस्था की गई है।
RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments