Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ कहीं आप भी तो गलत टाइम पर नहीं पी रहे चाय, जान...

कहीं आप भी तो गलत टाइम पर नहीं पी रहे चाय, जान लें परफेक्ट टाइम

चाय हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. कई लोगों की सुबह चाय से होती है तो कुछ लोग शाम को चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें दिनभर चाय पीना पसंद होता है. दूध और चीनी से बनी चाय की चुस्की से दिन की शुरुआत करीब 69 प्रतिशत भारतीय करते हैं. हालांकि, उन्हें चाय पीने का सही समय पता नहीं होता है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो चाय पीने का परफेक्ट टाइम  जान लेना चाहिए, ताकि किसी तरह के नुकसान से बच सकें। जानें चाय पीने का सबसे सही समय कौन सा है…

कब नहीं पीनी चाहिए चाय
हमारे देश में ज्यादातर लोग ब़ेड पर ही चाय पीना पसंद करते हैं. उन्हें सुबह उठने के साथ ही गरमा-गरम बेड टी चाहिए होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठने बाद खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी परेशान कर सकती है. इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकती है। कुछ लोग रात में भी चाय पीते हैं, ये भी गलत टाइम माना जाता है, क्योंकि इससे नींद में खलल पड़ सकती है।

चाय पीने का सबसे सही टाइम
अगर आपको चाय पीना पसंद है औऱ चाय पीते हैं तो सुबह उठने के दो घंटे बाद या ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे के बाद चाय पीने का सबसे सही समय होता है। चाय पीने से पहले कुछ न कुछ जरूर खाएं. इससे चाय का निगेटिव असर शरीर पर नहीं पड़ता है। सही तरीके और सही समय पर चाय पीने के फायदे भी हो सकते हैं. सुबह बेड टी पीने वालों को हेल्थ एक्सपर्ट्स अपनी इस आदत को बदलने की सलाह देते हैं. क्योंकि सुबह-सुबह चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

चाय पीने के क्या-क्या फायदे हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर सोने से करीब 10 घंटे पहले चाय पिया जाए तो इससे अच्छी नींद आती है। चाय से शरीर के अंदर सूजन की समस्या कम होती है। चाय कॉर्टिसोल हार्मोन को भी कम करने में मदद करती है. इससे नेगेटिविटी और उदासी भी कम होती है. कबज्य और स्ट्रेस की समस्या भी चाय पीने से दूर हो सकती है। हालांकि, चाय की लत नहीं लगने देना चाहिए. ज्यादा चाय पीना हानिकारक हो सकता है. इससे एसिडिटी, डाइजेशन और नींद की समस्या हो सकती है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments