Sunday, March 8, 2026
Home हेल्थ दांत के साथ- साथ जीभ की भी करें सफाई, वरना हो जाएगी...

दांत के साथ- साथ जीभ की भी करें सफाई, वरना हो जाएगी कई बीमारियां

जानें 5 टिप्स

हर सुबह उठकर दांतों की सफाई करना अच्छा माना जाता है लेकिन अगर जीभ की सफाई को अनदेखा कर देते हैं तो खतरनाक हो सकता है। जीभ की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे ओरल हाइजीन बनी रहती है और कई समस्याओं से आप बच जाते हैं। जीभ की सफाई न करने पर मुंह से बदबू आने लगती है। कई ओरल प्रॉबलम्स हो सकती है. बैक्टीरिया कई गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए जीभ की सफाई करने के कुछ टिप्स…

नमक और सरसों तेल
जीभ साफ करने के लिए नमक काफी अच्छा माना जाता है. इसके लिए थोड़े से नमक में सरसों की तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और जीभ पर लगाएं। इसके बाद ब्रश के पिछले हिस्से से जीभ पर हल्के हाथों से रगडक़र जीभ पर जमी गंदगी को साफ करें।

दही
जीभ की सफाई में दही भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है. इससे गंदगी और सफेद परत अच्छी तरह साफ हो जाती है. दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड पाई जाती है. एक चम्मच दही लेकर जीभ पर लगाएं और ब्रेश के पिछले हिस्से से साफ करें।

बेकिंग सोडा और नींबू रस
बेकिंग सोडा जीभ की गंदगी की अच्छी तरह सफाई करता है. थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू का रस मिला लें. इसे पसे्ट बनाकर फिंगर टिप की मदद से जीभ पर मसाज करें. कुछ देर बाद गर्म पानी से कुल्ला करें. इससे जीभ अच्छी तरह साफ होगा।

वेजिटेबल ग्लिसरीन
जीभ की साफ-सफाई में वेजिटेबल ग्लिसरीन भी काम आ सकता है. इसके लिए थोड़ा सा ग्लिसरीन लेकर जीभ पर रखकर ब्रश से साफ करें. इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें. जीभ अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

हल्दी
जीभ साफ करने में कई घरेलू उपायों में से एक हल्दी भी है. हल्दी पाउडर में नींबू का थोड़ा सा रस मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे जीभकर पर लगाकर फिंगर टिप से मसाज करें. कुछ देर बाद गर्म पानी से कुल्ला करें।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments