Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल

दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई

देखें वीडियो

उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। श्री त्रियुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मिली प्रसिद्वि के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उषा- अनिरूद्ध विवाह स्थली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की पहल के बाद पहली बार उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आज दिल्ली के एक जोड़े की शादी संपन्न हुई भविष्य में श्री ओंकारेश्वर मंदिर स्थित उषा अनिरूद्ध विवाह मंडप के वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

रोहिणी दिल्ली निवासी लखन चंदेला(44) तथा संगीता सिंह( 41) आज उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गये है।विवाह संबंधी रस्मों, पूजा- पाठ का कार्य मंदिर समिति के आचार्यगणों द्वारा संपन्न करवाया गया स्थानीय महिलाओं तथा महिला मंगल दल ने मंगल गान का आयोजन कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी साथ ही स्थानीय बाजीगरों ने ढ़ोल- दमाऊं की थाप से मंगल जागरों का गायन किया।

दूल्हे -दुल्हन के परिजनों ने बताया कि वे लोग पिछले यात्रावर्ष केदारनाथ यात्रा पर आये थे तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ भी दर्शन को आये उन्होंने भगवान कृष्ण के पोते श्री अनिरूद्ध तथा बाणासुर पुत्री उषा के विवाह मंडप एवं श्री ओंकारेश्वर मंदिर के महात्म्य को सुना। तथा इसी विवाह मंडप में विवाह का संकल्प किया। इस हेतु उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति से संपर्क किया विवाह कार्यक्रम हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने उन्हे यथोचित सहयोग प्रदान किया जिसके लिए वह मंदिर समिति की प्रशंसा करते है।

इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, वेदपाठी नवीन मैठाणी, पुजारी शिवशंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग, बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण, दफेदार विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

विवाह पक्ष दिल्ली से सोनिया सोनी,नीलिमा सिंह,अवधेश कुमार,पूनम सूद, आरूषि आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments