Sunday, March 8, 2026
Home हेल्थ घर के अंदर शुद्ध हवा के लिए अपनाएं ये तरीके, बेहतर सांस...

घर के अंदर शुद्ध हवा के लिए अपनाएं ये तरीके, बेहतर सांस लेने में मिलेगी मदद

दिवाली से पहले देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में जा रहा है।ऐसे में घर के अंदर भी सांस देने में दिक्कत हो रही है। इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।इससे बचने के लिए घर में हवा को शुद्ध करना जरूरी है।आइये आज 5 ऐसे तरीके जानते हैं, जिनसे घर के अंदर की वायु गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

इनडोर पौधे करेंगे मदद
पौधे घर के वातावरण को तरोताजा रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे घर के अंदर की हवा शुद्ध रहती है, जिससे आपको बेहतर सांस लेने में मदद मिलती है।वैज्ञानिक रूप से पौधे हवा से फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोइथेन जैसे हानिकारक विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करते हैं, जिससे आसपास की हवा ताजा रहती है।इसके लिए इंग्लिश आइवी, फिकस, बैंबू पाम, स्पाइडर प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे अच्छे इनडोर पौधे लगाएं।

वेंटिलेशन है जरूरी
घर के अंदर सही वेंटिलेशन होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इससे हवा को इधर-उधर जाने का रास्ता मिलता है।इस प्रक्रिया के साथ घर के अंदर का प्रदूषण भी दूर हो जाता है और आपको ताजी हवा मिलती है।इसके लिए आप रसोई और वॉशरूम जैसी जगहों के पास एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं।इससे हवा घूमती रहती है और उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

भाप लें
शुद्ध वायु के लिए कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपचार सदियों से होते आ रहे हैं, जो प्रभावी भी हैं। इन्हीं उपायों में भाप लेना भी शामिल है।भाप लेने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और श्वसन पथ को भी साफ किया जा सकता है। साथ ही यह वायुमार्ग को भी आराम पहुंचाता है।अतिरिक्त लाभ के लिए आप स्टीम कंटेनर में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी मिलाकर भाप ले सकते हैं।

एयर प्यूरीफायर
घर की हवा में मौजूद धूल को दूर करने के लिए आप एक एयर प्?यूरीफायर भी खरीद सकते हैं। इसे घर के बीचों-बीच रखें। इससे आपके घर की हवा काफी साफ होने लगेगी।हालांकि अगर आप एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं तो अच्छे फिल्टर वाला खरीदें ताकि यह हानिकारक वायु कणों को अच्छे से हटा सके।एयर प्यूरिफायर धुआं, पालतू जानवर की रूसी और अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड सहित अन्य प्रदूषण को खत्म कर सकता है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments