Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर बाघ की 2 खाल के साथ एक तस्कर को दबोचा

बाघ की 2 खाल के साथ एक तस्कर को दबोचा

पुरोला। पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन वन तस्करों विरुद्ध अभियान जारी है। टीम ने बाघ की 2 खाल के साथ एक तस्कर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को राज्य में मानव सम्बन्धी अपराधों के साथ-साथ वन्य जीव व जीवों के अंगों की तस्करी को गम्भीरता से लेते उसके नियंत्रण व प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं।, इसी क्रम में उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा जनपद में वन्य जीव एवं जीवों के अंगों की तस्करी के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुये तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत जनपद में पुलिस व एसओजी की टीमें संदिग्ध तत्वों, तस्करों, माफियाओं को चिन्हित कर उन पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

बीते दिवस पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/ऑपरेशन प्रशान्त कुमार द्वारा एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली (WCCB) की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम द्वारा देर रात्रि को जाल बुनते थाना पुरोला क्षेत्र से देहरादून- नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरड़ा खड्ड के पास से वरुण उर्फ लक्की नामक तस्कर को लैपर्ड की खाल की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 02 खालें बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा वन्य जीव की खाल की तस्दीक हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वरुण के विरुद्ध थाना पुरोला पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियुक्त उक्त खालों को रिख नाड़ लाखा मण्डल के जंगलों से लाकर तराई के एरिया में उच्च दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था, जिसको एसओजी व पुलिस की टीम ने देर रात्रि को दबोच लिया।

“हमारी एसओजी की टीम पिछले कई दिनों से इसकी निगरानी कर रही थी, जिसमें कल रात को टीम को तस्कर वरुण (लक्की ) को पकडने में कामयाबी हाथ लगी है, लैपर्ड/गुलदार वन्य जीव की दुर्लब होने वाली प्रजातियों मे एक है, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 मे इसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव प्रजातियों में रखा गया है।– प्रशांत कुमार, सीओ

गिरफ्तार आरोपी

वरुण (29) उर्फ लक्की पुत्र बलराम निवासी नाड़ा लाखामण्डल देहरादून।
बरामद माल, 2 खाल (लेपर्ड की)

पुलिस टीम

एसआई प्रकाश राणा प्रभारी एसओजी
एसआई राजेश कुमार, चौकी प्रभारी नौगांव
हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह
हेड कांस्टेबल प्रवीन परमार
हेड कांस्टेबल सूरज सिंह, एसओजी
सिपाही दीपक नेगी एसओजी

वन विभाग की टीम

रेंजर शेखर सिंह राणा
वन दरोगा जयवीर राणा
वन दरोगा जयदेव

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments