Friday, September 4, 2026
Home बड़ी खबर GOOD NEWS: अब दुबई में भी नौकरी दिलवाएगी उत्तराखंड सरकार, पासपोर्ट, वीजा,...

GOOD NEWS: अब दुबई में भी नौकरी दिलवाएगी उत्तराखंड सरकार, पासपोर्ट, वीजा, आवास, ट्रांसपोर्ट और बीमा भी मुफ्त

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब दुबई में भी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार में इम्पैनल दो एजेंसियों का चयन किया गया है। योजना के तहत दुबई में नौकरी पाने वालों को मुफ्त आवास, स्थानीय ट्रांसपोर्ट, मेडिकल सुविधा और बीमा भी दिया जाएगा।

योजना में हवाई यात्रा की सुविधा भी शामिल है। एक साल तक नौकरी करने वालों को भारत से दुबई जाने का हवाई टिकट मुफ्त मिलेगा। वहीं, दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले लोगों को आने और जाने, दोनों का हवाई टिकट मुफ्त दिया जाएगा।

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCWW) प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों के लिए यह योजना लेकर आया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले वर्ष में 500 श्रमिकों को दुबई भेजने की तैयारी है।

बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि दुबई में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार में इम्पैनल दो एजेंसियों का चयन किया गया है। फिलहाल वहां राजमिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर, प्लंबर और हेल्पर की जरूरत है। एजेंसियों के माध्यम से इन पदों पर रोजगार दिलाया जाएगा। पद सीमित होने के कारण चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एजेंसी पासपोर्ट और वीजा तैयार कराने में भी पूरी सहायता करेगी। शुरुआती चरण में इस प्रक्रिया का खर्च बोर्ड उठाएगा। यानी दुबई में रोजगार पाने के लिए श्रमिकों को शुरुआत में अपनी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा।

स्किल्ड लेबर को करीब 45 हजार रुपये प्रतिमाह और अनस्किल्ड लेबर को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की संभावना है। ओवरटाइम का भुगतान अलग से होगा। एजेंसी की ओर से आवास, लोकल ट्रांसपोर्ट, मेडिकल फैसिलिटी और इंश्योरेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।

श्रमिकों की सहायता के लिए एजेंसी का वन प्वाइंट सेंटर भी होगा। दुबई में किसी भी तरह की परेशानी होने पर श्रमिक वहां तत्काल मदद ले सकेंगे।

बोर्ड में पंजीकरण और स्किल ट्रेनिंग अनिवार्य

बोर्ड सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि योजना के तहत उन्हीं श्रमिकों का चयन किया जाएगा, जो बोर्ड में पंजीकृत हैं और संबंधित काम की स्किल ट्रेनिंग ले चुके हैं। श्रमिकों के परिजन भी योजना में शामिल हो सकते हैं, लेकिन प्राथमिकता बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी।

आवेदन के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

योजना से संबंधित जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक श्रमिक व्हाट्सएप नंबर 7307026440, 9569944108, 9872447912 और 9056206440 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण समेत अन्य जानकारियां भी हासिल की जा सकती हैं।

नए श्रमिक भी करा सकेंगे पंजीकरण

जिन श्रमिकों ने अभी तक बोर्ड में पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रकाश चंद्र दुम्का के अनुसार, सभी पात्र श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के तीन माह बाद वे इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि चयन में पहले से पंजीकृत श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विदेश में नौकरी के नाम पर कई बार लोगों के फंसने, वेतन अटकने या पैसे डूबने का खतरा रहता है। उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार में इम्पैनल एजेंसियों के माध्यम से भेजे जाने पर यह जोखिम कम होगा। नौकरी के साथ आवश्यक सुविधाओं और किसी परेशानी की स्थिति में मदद की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड के विकास की नीतियां अब शोध और डेटा के आधार पर होंगी तय, सीएम धामी ने दिए नियमित समीक्षा के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की विकास योजनाओं को अधिक परिणामकारी बनाने के लिए सरकार शोध, नवाचार और डेटा आधारित नीति निर्माण पर जोर दे रही है।...

उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने की कोशिश, हरिद्वार में FIR

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

GOOD NEWS: अब दुबई में भी नौकरी दिलवाएगी उत्तराखंड सरकार, पासपोर्ट, वीजा, आवास, ट्रांसपोर्ट और बीमा भी मुफ्त

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब दुबई में भी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार में इम्पैनल दो एजेंसियों का...

उत्तराखंड के विकास की नीतियां अब शोध और डेटा के आधार पर होंगी तय, सीएम धामी ने दिए नियमित समीक्षा के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की विकास योजनाओं को अधिक परिणामकारी बनाने के लिए सरकार शोध, नवाचार और डेटा आधारित नीति निर्माण पर जोर दे रही है।...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने की कोशिश, हरिद्वार में FIR

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।...

Recent Comments