Thursday, September 3, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपने तकनीकी प्रोजेक्ट और इसकी आगे की योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को स्टार्टअप के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता के विकल्पों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान रवि टमटा ने बताया कि वह फ्लाइंग कार तकनीक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति, तकनीकी पहलुओं और इसे आगे विकसित करने की जरूरतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नए विचारों और आधुनिक तकनीक पर काम करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने सचिव उद्योग को निर्देश दिए कि रवि टमटा के स्टार्टअप को राज्य की स्टार्टअप और औद्योगिक नीतियों के तहत मिलने वाली सुविधाओं का परीक्षण कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के युवा ड्रोन, एआई, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे प्रयास केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होते, बल्कि नए रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आधुनिक परिवहन तकनीक की उपयोगिता भविष्य में बढ़ सकती है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में नई तकनीक अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि, इस तरह के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता और नियामकीय मंजूरी जैसे मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा माहौल बनाना है, जिसमें संसाधनों की कमी के कारण किसी प्रतिभाशाली युवा का नवाचार अधूरा न रह जाए। सरकार ऐसे सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

Dehradun Murder Case: डालनवाला में पत्नी की हत्या, घरेलू कहासुनी के बाद पाटल से हमले का आरोप; पति हिरासत में

देहरादून। रोजगार की तलाश में पत्नी और तीन बच्चों के साथ देहरादून आया एक परिवार महज तीन महीने में बिखर गया। डालनवाला क्षेत्र में...

पुलिस की पहल: 1.75 लाख छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, AI और डीपफेक से बचाव के बताए तरीके

देहरादून। प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ के तहत उत्तराखंड पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड BOCW बोर्ड में फर्जीवाड़ा: मृत निर्माण श्रमिकों के नाम पर आर्थिक सहायता लेने की कोशिश, हरिद्वार में FIR

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता योजना में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

Recent Comments