Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक सशक्त और जिम्मेदार मंच रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब ने समय-समय पर अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और गरिमा को बनाए रखते हुए पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सत्ता और समाज के बीच संतुलन स्थापित करती है तथा जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज़ का प्रसार एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में जिम्मेदार, तथ्यपरक और संतुलित पत्रकारिता की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पत्रकारों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साहस, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। पत्रकारों की कलम न केवल समस्याओं को उजागर करती है, बल्कि समाधान की दिशा भी दिखाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय सुविधाओं को लेकर सरकार द्वारा कई ठोस कदम उठाए गए हैं। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के तहत अनेक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया है, वहीं पत्रकार पेंशन में वृद्धि कर इसे और अधिक प्रभावी बनाया गया है। साथ ही, विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण का विषय उन्होंने स्वयं कैबिनेट में रखा था, जिस पर कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन भविष्य में एक मॉडल प्रेस क्लब के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जनसंचार के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। वर्ष 2026–27 के सामान्य बजट में भी मीडिया सेंटरों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे, जिससे भविष्य में अन्य जिलों के पत्रकारों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदैव पत्रकारों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में, बल्कि समाज के अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर कैबिनेट के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष अजय सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाई, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा एवं मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, सम्प्रेक्षक विजय जोशी तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

मुख्यमंत्री धामी ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, कहा- रिवर्स पलायन 44% बढ़ा

देहरादून/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 112...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments