Saturday, June 20, 2026
Home ताजा खबर पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज

देहरादून। दून पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से पशु मांस की बिक्री करने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से कटान के लिये ले जाये जा रहे पशु, बिक्री किये जा रहे अवैध पशु मांस तथा पशु कटान हेतु रखे औजारों को बरामद किया गया।

अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी जैसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे सभी अपराधी, जो अवैध पशु कटान, गौकशी व अवैध रूप से पशु मांस की बिक्री के में लिप्त है, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी- एसएसपी अजय सिंह

1- थाना सहसपुर

थाना सहसपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुशहालपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक-25/10/23 को थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा वाहन (पिक अप) में भैंस के हाथ पांव बांध कर अवैध कटान हेतु परिवहन किया जा रहा था। तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से पशु काटने हेतु चापड (बड़े चाकू) भी बरामद हुए, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गए है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- जागीर पुत्र तसदूक निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष।
2- समीर पुत्र सलीम निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी
1- कटान हेतु ले जाई जा रही 01 भैंस
2- 02 बड़े चापड़
3- 01 पिक अप वाहन

2- थाना विकासनगर

थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्हाल में कुछ रेस्ट्रोरेंटो में बिना लाइसेंस के पशुओं का मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर आज दिनांक-26/10/23 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट संचालक (१) रहीम पुत्र शाह हुसैन निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 25 वर्ष (२) आजाद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष के रेस्टोरेंट/दुकान पर छापा मारकर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पशुओं का मांस का विक्रय किये जाने पर मौके से क्रमशः 94 कि०ग्रा० एवं 81 कि०ग्रा०, कुल 175 कि०ग्रा० भैंस का मांस को कब्जे में लेकर उपरोक्त दोनों रेस्टोरेंट स्वामियों को पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद भैंस के मांस को गढ्ढा खोदकर दबाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- रहीम पुत्र शाह हुसैन निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 25 वर्ष
2- आजाद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, विकासनगर, देहरादून उम्र 27 वर्ष

बरामदगी :-
कुल 175 कि०ग्रा० भैंस का मांस

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments