Friday, May 1, 2026
Home ताजा खबर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी, 10...

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी, 10 और 11 जुलाई को वापस लिए जा सकेंगे नाम

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन की अंतिम संख्या जारी की। अब 10 व 11 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। दोनों चरणों की मतगणना 31 जुलाई को होगी, जिसकी समाप्ति पर परिणामों की घोषणा की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए 1885 नामांकन किए गए। जांच में इनमें से 37 को निरस्त किया गया है। कुल 1848 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए 11430 नामांकन किए गए। जांच के बाद इनमें से 317 को निरस्त किया गया है। कुल 11113 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए हैं। प्रधान ग्राम पंचायत के लिए कुल 21876 नामांकन हुए। जांच के बाद इनमें से 297 को निरस्त किया गया। इस पद पर कुल 21579 नामांकन सही पाए गए। सदस्य ग्राम पंचायत के पद पर 28318 नामांकन हुए, जिनमें से 2731 नामांकन पत्र निरस्त हुए और 25587 नामांकन पत्र वैध पाए गए।

पहले चरण में इन ब्लॉक में होगा चुनाव

जिला- ब्लॉक

अल्मोड़ा – ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया

उधमसिंहनगर- खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर

चम्पावत- लोहाघाट व पाटी

पिथौरागढ़- धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी व कनालीछीना

नैनीताल- बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ व धारी

बागेश्वर- बागेश्वर, गरूड़ व कपकोट

उत्तरकाशी- मोरी, पुरोला व नौगांव

चमोली- देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ व नारायणबगड़

टिहरी गढ़वाल- जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना

देहरादून- चकराता, कालसी व विकासनगर

पौड़ी गढ़वाल- खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरौंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा

रूद्रप्रयाग- ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि

दूसरे चरण में इन ब्लॉक में होगा चुनाव

जिला- ब्लॉक

अल्मोड़ा- सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग व द्वाराहाट

उधमसिंहनगर- रूद्रपुर, काशीपुर व जसपुर

चंपावत- चंपावत व बाराकोट

पिथौरागढ़- विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट

नैनीताल- हल्द्वानी, रामनगर, भीमताव व कोटाबाग

उत्तरकाशी- डुंडा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी

चमोली- पोखरी, दशोली, नंदानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण

टिहरी गढ़वाल- कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चंबा

देहरादून- डोईवाला, रायपुर व सहसपुर

पौड़ी गढ़वाल- यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल

 

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments