Thursday, July 30, 2026
Home बड़ी खबर उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रमः जनहित का काम रुकेगा...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रमः जनहित का काम रुकेगा नहीं, भ्रष्टाचारी कोई बचेगा नहींः डीएम

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में अब तक किए गए प्रमुख कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी दी। पत्रकारों ने उनसे तमाम अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेहद संजीदगी से जवाब दिया। उन्होंने निरंतर इस तरह के संवाद की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मेरे लिए जनहित और जनता से जुड़े काम सबसे पहले है। इसके लिए वह हर स्तर पर और हर संभव प्रयास करते हैं। साथ ही, भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने शहर में पार्किंग व ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन को ज्यादा जवाबदेह और जनता के कार्यों के प्रति समर्पित बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता के माध्यम से जनविश्वास अर्जित करना है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जमीन के फर्जीवाड़े से संबंधित पांच मामलों में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद उन्होंने सतर्कता विभाग से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाए हैं। ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें संबंधित विभागों में विधिवत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ज़मीन का स्वयं प्रबंधन करें और सतर्क रहें। “जागरूक नागरिक ही सशक्त प्रशासन की नींव हैं। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि भूमि से जुड़ी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और शीघ्रतापूर्वक हो।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के वक्तव्यों से यह स्पष्ट हुआ कि वे न केवल विभागीय कार्यों में गहराई से जुड़े हैं, बल्कि जनसरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरुद्ध प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद को निरंतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को यह विश्वास होना चाहिए कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है और प्रशासन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला  और संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री (महिला) रश्मि खत्री, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मौ. असद, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, दीपक बढ़थ्वाल, किशोर रावत के साथ जिला सूचना अधिकारी बद्री प्रसाद नेगी समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments