Sunday, June 14, 2026
Home मनोरंजन लियो के तूफान के बीच शानदार कमाई कर रही भगवंत केसरी, तीसरे...

लियो के तूफान के बीच शानदार कमाई कर रही भगवंत केसरी, तीसरे दिन फिल्म ने बटोरे इतने नोट

साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी गुरुवार, 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन तलपती विजय की लियो ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। अब एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। लियो ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंड़े गाड़ दिए हैं। वहीं, भगवंत केसरी को भी दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म का प्रमोशन भले ही कम हुआ हो लेकिन फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितने नोट छापे हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ कमा डाले हैं. पहले दिन फिल्म ने 16.6 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़ कमाए थे। जिसके बाद घरेलू बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 32 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 35 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बता दें कि फिल्म ने घरेलू बाजार में 16.6 करोड़ के कलेक्शन के साथ जबरदस्त ओपनिंग की थी। दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और अब तीसरे दिन भी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म कमाई जारी है।

भगवंत केसरी में नंदमुरी बालाकृष्ण के अलावा श्रीलीला, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल अहम रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। फिल्म शाइन स्क्रीन्स के बैनर तले बनी है, जिसे साहू गणपति और हरीश पेड्डी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ये एक तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments