Monday, June 8, 2026
Home खेल National Games 2025: मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी, पहली बार टॉप सिक्स...

National Games 2025: मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी, पहली बार टॉप सिक्स में पहुंचा राज्य

देहरादून/हल्द्वानी/पिथौरागढ़। प्रदेश में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) में मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है। उत्तराखंड राज्य पहली बार राष्ट्रीय खेलों में छठवें स्थान तक पहुंचने में कामयाब हुआ है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 14 स्वर्ण समेत कुल 62 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। उत्तराखंड ने आज तक कभी भी राष्ट्रीय खेलों में इतने पदक नहीं जीते। विशेषकर ताइक्वांडो, वुशु, बॉक्सिंग और पेंटाथलॉन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं।

गोवा में आयोजित हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीम 25वें स्थान पर रही थी। इस बार खिलाड़ियों ने न केवल पदक बल्कि खेल प्रेमियों के दिल भी जीते हैं। शनिवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। जिसके बाद प्रदेश 11वें से छठवें स्थान पर पहुंच गया।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक जीते हैं। वुशु और ताइक्वांडों में प्रदेश ने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12-12 पदक अपने नाम किए हैं। पेंटाथलॉन में सबसे ज्यादा पांच और बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा वुशु, ताइक्वांडो, योगासन, केनोइंग एवं कयाकिंग और लॉन बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है।

41 स्वर्ण पदक के साथ सर्विसेज टॉप पर

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज 41 स्वर्ण सहित 68 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 30 स्वर्ण सहित 58 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 25 स्वर्ण सहित 112 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments