Sunday, September 13, 2026
Home बड़ी खबर खुशखबरीः प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक महीने की...

खुशखबरीः प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक महीने की तनख्वाह देगी सरकार

देहरादून। प्राइवेट सेक्टर में रोजगार हासिल करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ने अलग-अलग सेक्टर्स में नौकरी पाने वाले कर्मचारियों और देने वाले नियोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री पैकेज के तहत तीन नई योजनाएं शुरू की है। इसके तहत उन्हें एक माह के वेतन समेत कई अन्य लाभ मिलेंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) विश्वजीत सागर ने योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहली योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जो पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नए कामगार के रुप में शामिल हो रहे हैं। पहली बार रोजगार पाने वाले ऐसे पंजीकृत कर्मचारियों को कर्मचारी क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक महीने के वेतन के बराबर लाभ तीन अलग-अलग किश्तों में देगा। यह लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका अधिकतम वेतन एक लाख रुपये तक होगा। इसके तहत अधिकतम 15 हजार रुपये तक का लाभ दिया जाएगा।

दूसरी योजना विनिर्माण क्षेत्र (मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर) में पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए लाई गई है। साथ ही इसमें नियोक्ता को भी लाभ मिलेगा। इसके तहत नियोक्ता और कर्माचारी दोनों को पहले चार साल तक उनके अंशदान पर सरकार की ओर से एक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

तीसरी योजना नियोक्ताओं को अतिरिक्त सहायता देने के लिए है। इसके तहत नियोक्ताओं को उन कर्मचारियों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी, जिनका मासिक वेतन एक लाख रुपये तक है। प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के ईपीएफओ शेयर के लिए सरकार संबंधित नियोक्ता को दो साल तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह की प्रतिपूर्ति देगी। खास बात ये है कि यह योजना सभी क्षेत्रों में लागू होगी।

यूएएन एक्टिवेट कर बैंक खाते की केवाईसी करें

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) विश्वजीत सागर ने सभी नियोक्ताओं और कर्मचारियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियोक्ताओं को सभी कर्मचारियों का यूएएन एक्टिवेट कराना होगा। साथ ही उनकी बैंक खाते की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरी कर आवेदन कर सकते हैं, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

RELATED ARTICLES

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments