Sunday, March 8, 2026
Home क्राइम दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक, अभिनव कुमार की जगह...

दीपम सेठ बने उत्तराखंड के 13वें पुलिस महानिदेशक, अभिनव कुमार की जगह संभाली जिम्मेदारी

देहरादून। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद संभाल लिया। 1995 बैच के अधिकारी दो दिन पूर्व ही प्रतिनियुक्ति बीच में छोड़कर प्रदेश कैडर में वापस लौटे थे। उन्होंने कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार का स्थान लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

बीते शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने उन्हें मूल कैडर में वापस भेजने को लेकर पत्र लिखा था। इसके एक दिन बाद ही उन्हें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से रिलीव कर उत्तराखंड वापस भेज दिया गया। उनके लौटने के साथ ही उन्हें डीजीपी बनाए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थी। सोमवार सुबह सरकार ने उन्हें डीजीपी पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा कि 2006 के प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के क्रम में यूपीएससी की ओर से पैनल तैयार किया गया था। 30 सितंबर 2024 को आयोजित हुई इंपैनलमेंट कमेटी मीटिंग के बाद यह पैनल उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद शासन ने दीपम सेठ को पुलिस महानिदेशक बनाने का फैसला लिया।

व्यक्तिगत और शैक्षिक पृष्ठभूमि

दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बिट्स (BITS) पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1995 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया। उन्होंने 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स डिग्री और 2022 में आईआईटी रुड़की से पीएचडी की।

कैरियर में प्रमुख नियुक्तियां

  • पुलिस अधीक्षक: टिहरी गढ़वाल और ज्योतिबा फुले नगर।
  • सेनानायक, पीएसी: 41वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ।
  • संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, कोसोवो: जहां उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।
  • पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी): गढ़वाल परिक्षेत्र, क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर, पीएसी, प्रशिक्षण।
  • पुलिस महानिरीक्षक (आईजी): लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, पी एंड एम
  • ITBP में IG, North West Frontier, Ladakh, IG (Personnel, Establishment & Vigilance), ITBP Dte Genl, New Delhi
  • अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एस०एस०बी० (SSB)

प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान

  • 1996 में Shri Bhubananda Misra Memorial Trophy (SVPNA) और Esprit de Corps Medal।
  • 2004 में कोसोवो में सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक।
  • 2011 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक और 2021 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक।
  • ITBP में नियुक्ति के दौरान DG’s Insignia & Commendation Roll: 2020 और 2021 में सिल्वर और गोल्ड से सम्मान।
  • 2021 लद्दाख में सेवा के दौरान High Altitude Medal, Police Special Duty Medal और ऑपरेशन स्नो लियोपर्ड हेतु Union Home Minister’s Special Operations Medal

भविष्य की प्राथमिकताएं

  • कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर नियंत्रण।
  • मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही।
  • साइबर सुरक्षा को मजबूत करना।
  • आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को उन्नत करना।
  • पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना।
  • यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही।
  • महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल करना।
RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments