Monday, September 7, 2026
Home बड़ी खबर डीएम देहरादून सविन बंसल को चेतावनी! अगर मैं अपनी पर आ गया...

डीएम देहरादून सविन बंसल को चेतावनी! अगर मैं अपनी पर आ गया तो कोई बचाने वाला भी नहीं मिलेगा

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के नाम फेसबुक पर खुला पत्र लिखकर खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने उन्हें चेताया है। विधायक ने लिखा कि अगर मेरी संपत्तियों की सूची चाहिए तो मुझसे ले लो। पहले भी कई कई मुख्यमंत्रियों ने लेने की कोशिश की थी। यही नहीं, उन्होंने जिलाधिकारी पर तंज कसते हुए लिखा सूचना के भद्री तुम्हें अगला सूचना मंत्री बनाऊं क्या उत्तराखंड का। इसके अलावा उन्होंने डीएम पर बिना संस्तुति के नगर निगम का पैसा आरईएस को देने का भी आरोप लगाया।

माना जा रहा है कि उमेश कुमार ने यह प्रतिक्रिया डीएम की ओर से संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भेजे गए नोटिस के जवाब में दी है। डीएम सविन बंसल के अनुसार, जमींदारी विनाश व्यवस्था अधिनियम की धारा 154 के अन्तर्गत बाहरी व्यक्तियों द्वारा कृषि, बागवानी, उद्योग, पर्यटन आदि व्यवसायिक गतिविधि के लिए 250 वर्ग मीटर तक भूमि खरीदने का प्रावधान है। इस सीमा से अधिक भूमि खरीदने के 391 प्रकरणों के सापेक्ष जिला प्रशासन ने 281 प्रकरणों पर धारा 166/167 के अन्तर्गत नोटिस जारी करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आप भी पढ़िये विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर क्या लिखा है।

“जिलाधिकारी देहरादून के नाम खुला पत्र

अगर मेरी संपत्तियों की सूची चाहिए तो मुझसे ले लो मेरे दोस्त, पहले भी कई मुख्यमंत्रियों ने लेने की कोशिश की थी। सूचना के भद्री तुम्हें अगला सूचना मंत्री बनाऊँ क्या उत्तराखंड का? और सविन बंसल जो पत्रकार आपका सलाहकार बना है ना ये मेरी नौकरी कर चुका है कई साल। सुनो गौर से मेरी बात मेरा तो आपसे कुछ होने वाला नहीं और अगर मैं अपनी पर आ गया ना तो बचाने वाला नहीं मिलेगा कोई। जिनके घर शीशे के होते है वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। चलो छोड़ो ये बताओ नगर निगम देहरादून का पैसा RES को दे दिया या नहीं और दे रहे हो तो किसी उच्च अधिकारी, बोर्ड या अथॉरिटी से संस्तुति प्राप्त की ? वैसे आपके कारनामे मुख्यमंत्री और आपको डीएम बनवाने वाले अधिकारियों को पता है ? वैसे जो अधिकारी आपको डीएम लायें है उनसे एक बार मेरे बारे में जानकारी ले लेना कच्चा हाथ डालने का प्रयास मत करना।”

RELATED ARTICLES

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

Recent Comments