Monday, June 16, 2025
Home ताजा खबर प्रदेश में हर साल आयोजित होगा जनजातीय विज्ञान महोत्सव, आदि गौरव महोत्सव...

प्रदेश में हर साल आयोजित होगा जनजातीय विज्ञान महोत्सव, आदि गौरव महोत्सव में सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून। प्रदेश में प्रत्येक वर्ष ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की। राज्य जनजातीय शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को महोत्सव में मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया और जनजातीय समाज के लोक नृत्य में भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव के आयोजन के लिए राज्य जनजाति शोध संस्थान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर एंव गैर जनजातीय समुदाय को भी जनजातीय समाज की कला एवं संस्कृति की विशेषताओं से अवगत कराने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 24 साल 7 महीने के अपने जीवनकाल में वो किया, जो अनंत समय तक याद रखा जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उनके आंदोलन ने अन्य जनजातीय समुदायों को भी संगठित किया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी। वो एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरुकता फैलाकर जनजातीय समाज को संगठित किया। उन्होंने कहा जनजातीय समाज हमारे भारत देश की मजबूत जड़ के समान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी एवं जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जनजाति समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर सुशोभित होना केंद्र सरकार की जनजाति समाज के सशक्तिकरण के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज के विकास के बजट को तीन गुना बढ़ाकर इस समाज को विकसित और सशक्त करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य मॉडल स्कूल के बजट को 21 गुना तक बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। इन चयनित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास, आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दिया जाएगा।  राज्य सरकार भी प्रदेश के आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय को अनेकों सुविधाएं देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें जनजातीय समुदाय के छात्रों को निशुल्क शिक्षा एवं हॉस्टल की सुविधा मिलती है। जनजातीय समाज के बच्चों को प्राईमरी स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। अनुसूचित जनजाति की पुत्रियों की शादी हेतु 50 हजार का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जनजाति क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु प्रतिवर्ष राज्य जनजाति महोत्सव तथा खेल महोत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। जनजातीय शोध संस्थान के लिये एक करोड़ के कार्पस फण्ड की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज का विकास सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक वर्ष की 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी, जिसे हमारी सरकार भी हर वर्ष प्रदेश में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना रही है। उन्होंने कहा जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पूरे हर्षोल्लास के साथ जन-जन तक भी पहुंचाना है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड में आदिवासी समाज के विकास के लिए सदैव संकल्पित होकर कार्य करते रहेगी।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, सचिव नीरज खैरवाल, अपर सचिव संजय सिंह टोलिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। तय समय बीतने के बावजूद चुनाव घोषित नहीं...

सीएम धामी ने थामा ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, कहा, अन्नदाता भाइयों के परिश्रम को नमन करने का छोटा सा प्रयास

लिब्बरहेड़ी (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक नए रूप में दिखाई दिये। लिब्बरहेड़ी में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने ट्रैक्टर...

UTTARAKHAND CABINET DICISION: स्थानीय लोग और फर्म ही करेंगे 10 करोड़ तक के काम, छोटे कामों में एसएचजी व एमएसएमई को प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कैबिनेट ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमेंट) नियमावली, 2024...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

टॉपर्स के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी की अभिनव पहल, एक दिन के लिए बनेंगे सांकेतिक डीएम और एसपी

देहरादून। प्रदेश के टॉपर बच्चों के सम्मान के लिए सीएम धामी ने अभिनव पहल की है। उन्होंने प्रत्येक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के...

अच्छी खबरः दून अस्पताल के डॉक्टरों ने दो माह के शिशु को दी नई जिंदगी, बिना चीरा लगाए की हार्ट सर्जरी

देहरादून। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने दो माह के शिशु की बेहद जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने बना चीरा...

भारतीय सेना को मिले 451 सैन्य अधिकारी, आईएमए से मित्र राष्ट्रों के 32 अफसर भी हुए पास आउट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy), देहरादून में शनिवार को 156वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट...

हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी त्रिस्तरीय पंचायतें प्रशासकों के हवाले, पंचायती राज विभाग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश की अन्य सभी पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। तय समय बीतने के बावजूद चुनाव घोषित नहीं...

Recent Comments