Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर गुरु वाणी और कीर्तन संग धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक...

गुरु वाणी और कीर्तन संग धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव महाराज का 555वां आगमन प्रकाश पर्व

देहरादून। श्री गुरु नानक देव महाराज का 555वां आगमन प्रकाश पर्व शुक्रवार को राजधानी देहरादून में धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु हरि राय साहिब जी की सातवीं पातशाही में टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास की संगत ने उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने शामिल होकर श्री नानक देव महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की।

इस दौरान चार से 15 नवंबर तक प्रभात फेरियां निकाली गई। शुक्रवार को देहराखास में बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई। संगतों ने कई जगह प्रसाद के स्टॉल लगाकर प्रभात फेरी का स्वागत किया। ब्रह्ममुहूर्त में गुरु वाणी का पाठ और कीर्तन हुआ। गुरु घर के रागी हरप्रीत सिंह व जोगिंदर सिंह ने शबद “निहचल नीओ धराईउनु साधसगंति सचखंड समेओ” व “हउ हरि बिनु अवरु न जाना” गायन कर संगतो को निहाल किया।

प्रधान एचएस कालड़ा ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव ने हमें सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाने, ईश्वर का स्मरण और ध्यान करने, अपने धन और संसाधनों को दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया। गुरु नानक जी का जीवन हमें सिखाता है कि समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है। दूसरों की मदद करना, समानता का आदर करना और बिना किसी भेदभाव के सबकी सेवा करना ही मानवता का मूल उद्देश्य है।

समाप्ति के उपरांत गुरु का अतुट लंगर वरताया गया। आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य परवीन मल्होत्रा, कुलदीप सिंह, विजय खुराना, नरेश सिह खालसा, अजीत सिंह, हरजीत सिंह, मेजर सिंह, विनय किंगर, रविंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments