Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर सपने पूरा करना चाहते हैं तो नशा छोड़कर जिंदगी अपनाएं युवा, दून...

सपने पूरा करना चाहते हैं तो नशा छोड़कर जिंदगी अपनाएं युवा, दून मेडिकल कॉलेज से उठी आवाज

उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत में कलाकारों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में पथरीबाग स्थित दून मेडिकल कॉलेज में हुआ नाटक का मंचन

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट के तत्वावधान में आयोजित हो रहे उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जश्न-ए-विरासत के तीसरे दिन पथरीबाग स्थित दून मेडिकल कॉलेज में नाटक का मंचन किया गया। नवांग थिएटर ग्रुप, हरियाणा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सपनों के पीछे भागने का संदेश दिया।

बृहस्पतिवार को दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डा. गीता जैन, वरदान के संरक्षक डा. सुनील अग्रवाल और महासचिव अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद नवांग थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के जमकर तालियां बटोरी। उन्होंने बताया कि हर युवा जीवन बचपन से किशोर होने तक सपने देखता है। लेकिन उनमें से बहुत कम ऐसे होते हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब होते हैं। बहुत से युवा नशे के जाल में फंसकर अपने सपनों को भूल जाते हैं। इसकी कीमत सिर्फ वो नहीं चुकाते बल्कि उनका पूरा परिवार और समाज चुकाता है।

प्राचार्या डा. गीता जैन ने कहा कि समाज और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और बचाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है। इसके खिलाफ हम सब को मिलकर लड़ना होगा ताकि लोगों को इससे बचाया जा सके। विशेषकर किशोरों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसने से बचाना जरूरी है। इस अवसर पर डा. अनुपमा आर्य, प्रोफेसर एंड हेड कम्युनिटी मेडिसिन, डा. अनंत सिन्हा, प्रोफेसर एंड हेड फिजियोलॉडी डिपार्टमेंट, डा. राजीव कुशवाहा, प्रोफेसर बायो कैमिस्ट्री, डा. प्रियंका डोभाल, एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन, डा. जेएस बिष्ट, डा. सुमित, डा. शालिनी, डा. सुदीक्षा, डा. मोहित, डा. अंकिता, डा. मनोजीत, डा. फरहत समेत अन्य फैकल्टी मेंबर्स व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments