Friday, May 1, 2026
Home ताजा खबर दून में "जश्न-ए-विरासत" का रंगारंग आगाज़, नाटकों से दिया नशा छोड़ो-जिंदगी अपनाओ...

दून में “जश्न-ए-विरासत” का रंगारंग आगाज़, नाटकों से दिया नशा छोड़ो-जिंदगी अपनाओ का संदेश

देहरादून। वरदान संस्था और तस्वीर आर्ट ग्रुप की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड उदय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” का मंगलवार को पेसलवीड कॉलेज से रंगारंग आगाज हो गया। पहले दिन अभिव्यक्ति कला मंच पंजाब और नवोत्सव रंगमंच गुजरात की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां देकर नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। बुधवार को दूसरे दिन दून डिफेंस एकेडमी और दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में नाटकों का आयोजन होगा।

मंगलवार को मसूरी रोड स्थित पेसलवीड कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, प्रिंसिपल डॉ. अनिता वर्मा, वरदान संस्था के संरक्षक डॉ. सुनील अग्रवाल व राजेन्द्र प्रसाद सती, फ़ूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कन्वीनर अनिल मारवाह, कार्यक्रम संयोजक व वरदान के महासचिव अनिल चन्दोला और डॉ. राकेश भट्ट ने संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया। अभिव्यक्ति कला मंच, पंजाब के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

डा. सुनील अग्रवाल ने कहा कि किशोरावस्था में कोई भी बहुत जल्दी प्रभावित होता है। इसके चलते किशोर नशे की चपेट में भी बहुत ज्यादा आते हैं। इस समय उनके माता-पिता, परिवार और शुभचिंतकों को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना चाहिए कि एक बार नशे की लत लगने के बाद इससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल है, इससे हमेशा इससे बचना चाहिए।

अनिल मारवाह ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर गंभीर होना चाहिए। नशा उन्हें जीवन के लक्ष्यों और समाज से दूर करता है। नशा करके हम अपने और परिवार के साथ धोखा करते हैं। नशा नाश का कारण बनता है, इससे दूर रहना ही बेहतर है। राजेंद्र प्रसाद सती ने कहा कि युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। नशा छोड़कर जिंदगी अपनाने का जो संदेश नाटक के जरिये दिया गया, उसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

शाम को नवोत्सव रंगमंच गुजरात के कलाकारों ने पहले पलटन बाजार में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली और बाद में नुक्कड़ नाटक किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे के जंजाल में फंसकर अपने सपनों को भूल रहा है। युवाओं के ऊपर भविष्य की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें गंभीर होकर सोचना चाहिए। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन, महामंत्री पंकज जिदान, संरक्षक सुशील अग्रवाल, रवि मल्होत्रा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, विनीत मिश्रा, रोहित बहल, राम कपूर, दिव्य सेठी, मनीष मोहनी, कृष्णा मारवाह, रजत गुप्ता, राजेश कुमार समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments