Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- डा. धन सिंह रावत

चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- डा. धन सिंह रावत

यात्रा के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने दी विभागीय समीक्षा बैठक की अनुमति

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने ली मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक, दिये निर्देश

श्रीनगर/देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत विभागीय कार्यों को लेकर सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति मिलते ही चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही श्रीनगर एवं दून मेडिकल कालेज सहित एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गये।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कालेज के सभागार में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा काल के दौरान तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डा. रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से संजीदा है। राज्य सरकार यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है इसके लिये ठोस रोड़मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रभावी आचार संहित में ढील देने हेतु दो दिन पहले शासन स्तर से भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने दे निर्देश दिये गये थे, जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ शर्तों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति प्रदान कर दी है।

डा. रावत ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को यात्रा मार्गों पर आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण, स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभागीय उच्चाधिकारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही श्रीनगर मेडिकल कालेज, दून मेडिकल कालेज एवं एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये।

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह एवं निदेशक स्वास्थ्य डॉ भागीरथी जंगपांगी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया जबकि प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. सीएमएस रावत, सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ टिहरी डॉ. मनु जैन, सीएमओ चमोली डॉ. राजीव शर्मा, सीएमओ रुद्रप्रयाग डॉ. एच. सी. एस मर्तोलिया, सीएमओ उत्तरकाशी डॉ बी.एस. रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments