Tuesday, September 15, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज

वनडे विश्व कप 2023- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 17वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले के जरिये जहां बांग्लादेश की टीम वापसी करने की कोशिश करेगी, वहीं भारतीय टीम इस विश्व कप में जीत का चौका लगाने उतरेगी। दोनों टीमें वनडे विश्व कप में चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं और बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

दोनों टीमें विश्व कप में सबसे पहली बार 2007 में पोर्ट ऑफ स्पेन में आमने-सामने आई थीं। वह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया था। बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप स्टेज में राहुल द्रविड़ की भारतीय टीम को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया विश्व कप से ही बाहर हो गई थी। 2011 विश्व कप में मीरपुर में दोनों ग्रुप स्टेज में एक बार फिर आमने-सामने आए। इस बार महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 87 रन से शिकस्त दी।

इस मैच में वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने शतक जड़े थे। इसके बाद धोनी के ही नेतृत्व में 2015 में मेलबर्न में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 109 रन से हराया था। 2019 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बर्मिंघम में बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त दी थी। अब 2023 विश्व कप में यह दोनों के बीच पांचवां मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments