Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन टाइगर 3 का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान के साथ कैटरीना ने...

टाइगर 3 का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान के साथ कैटरीना ने भी लगाया एक्शन का जोरदार तड़का

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. वहीं फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए  ‘टाइगर 3’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में सलमान खान के इंटेंस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
‘टाइगर 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत एक महिला की बैकग्राउंड आवाज से होती है जो कहती है देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है।

इसके बाद सलमान खान की दमदार एंट्री होती है. इसके बाद रेवती स्क्रीन पर नजर आती हैं और कहती हैं बस एक आदमी का. फिर सलमान खान रौंगटे खड़े कर देने वाले बाइक स्टंट करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद सलमान और कैटरीना कैफ के हैप्पी पल स्क्रीन पर नजर आते हैं. जिसमें सलमान अपने परिवार यानी पत्नी कैटरीना और बेटे के साथ खुश जिंदगी बिताते दिखते हैं। इसके साथ ही इमरान खान की आवाज भी सुनाई देती है जो कहते हैं हर बंदे की लाइफ की सबसे कीमती अमानत उसकी फैमिली होती है. यानी कि बीवी का प्यार और बच्चे की खुशी. तूने मुझसे ये सब छिन लिया टाइगर, अब मेरी बारी है इस बार तू हारेगा टाइगर.तेरी फैमिली, तेरा मुल्क सब कुछ.. ये वादा है मेरा और मैं अपना वादा कभी नहीं तोड़ता.. इसी के साथ स्क्रीन पर इमरान हाशमी की झलक मिलती है. इसके बाद कैटरीना कैफ की भी धांसू एक्शन करते हुए एंट्री होती है।

ट्रेलर में दमदार एक्शन के साथ ही इमोशंस का भी तगड़ा डोज देखने को मिल रहा है. इसके बाद सलमान खान कहते नजर आते हैं आतिशबाजी तुमने शुरू की खत्म मैं करूंगा….ट्रेलर के एंड में सलमान खान कुर्सी से बंधे हुए नजर आते हैं और फिर होती है इमरान हाशमी की दमदार एंट्री. इमरान का लुक काफी शानदार है.  इमरान सलमान को कहते हैं वेलकम टू पाकिस्तान टाइगर.फिर सलमान कहते हैं जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगकर हारा नहीं.ओवरऑल 2 मिनट 51 सेकंड का टाइगर 3 का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है।

एक्शन पैक्ड ट्रेलर को देख फैंस के होश उड़ गए हैं. इसी के साथ अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. इससे पहले 27 सितंबर को टाइगर 3 का टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें सलमान के दमदार लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था. वह टीजर में कहते नजर आते हैं, मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है. पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं. 20 साल अपना सब कुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया. बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं…आज आप सबको ये बताया जा रहा है  कि टाइगर आपका दुश्मन है। टाइगर गद्दार है. टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं.मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था. गद्दार या देशभक्त…जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद।

टाइगर 3 की बात करें तो ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे. इमरान फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे। फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि टाइगर 3 दिवाली पर सिनेमाघरों में आ रही है। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
5 घंटे पहले सामने आए टाइगर 3 के ट्रेलर को खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं फिल्म के ट्रेलर को महज आंधे घंटे में 1 करोड़ व्यूज मिल गए थे।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments