Friday, June 19, 2026
Home ताजा खबर 13 लाख बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो ड्राप- डॉ धन सिंह रावत

13 लाख बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो ड्राप- डॉ धन सिंह रावत

प्रदेशभर में घर-घर चलाया जाएगा प्लस पोलियो अभियान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत की अभिभावकों से अपील, बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो खुराक

देहरादून। राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश के 05 आयु वर्ष तक के 13 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये हैं। प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे इसके लिये उनके माता-पिता से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शशिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार से राष्ट्रीय प्लस पोलियो दिवस का प्रथम चरण की शुरूआत की जाएगी। जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में 0 से 5 आयु वर्ष के 13 लाख 48 हजार 250 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 03 मार्च को बूथ स्तर पर बच्चों को ड्राप दी जाएगी जबकि 04 मार्च से लेकर 09 मार्च तक आशा कार्य कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसी प्रकार पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी 03 मार्च को बूथ स्तर तथा 04 मार्च से 06 मार्च तक घर-घर जाकर बच्चों को दवा दी जाएगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि कोई भी बच्चा पोलियो की ख़ुराक से वंचित न रहे इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अभियान की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

इसके अलावा सभी लाभार्थी बच्चों के माता-पिता से भी अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाएं। डॉ रावत ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13,20,964 लक्ष्य के सापेक्ष 13,48,250 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई, जो कि 102.06 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि राज्य को इस कार्यक्रम में अपेक्षित सफलता प्राप्त हुई है जिसके फलस्वरूप वर्ष 2010 से अब तक राज्य में कोई भी पोलियो केस नही पाया गया है और वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा देश को पोलियों मुक्त घोषित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments