Wednesday, April 29, 2026
Home खेल श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में हासिल...

श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में हासिल की पहली जीत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के 14वें मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सोमवार (16 अक्तूबर) को मिली जीत से उसने टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है। इससे पहले उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जीत से पांच बार की चैंपियन टीम ने दो अंक हासिल कर लिए।

श्रीलंका की विश्व कप में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने हराया था। लंकाई टीम ने इस हार के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रीलंका विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई। उसने जिम्बाब्वे की बराबरी कर ली। श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने 42-42 मैच हारे हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज (35 हार) और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड (34 हार) है।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

Recent Comments