Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 108 सड़कों को मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 108 सड़कों को मिली मंजूरी

मोदी सरकार का उत्तराखण्ड को एक और तोहफा,मंत्री जोशी ने जताया आभार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना PMGSY-III के तहत केंद्र ने अनुमानित लागत 967.73 करोड़ रुपये से बनने जा रही 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़को को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाईयों भरा होता है तथा प्रदेश के लोगों को प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व से ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखण्ड लगातार विकास के नये-नये आयामों को छू रहा है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments