Friday, May 1, 2026
Home मनोरंजन फिल्म सैम बहादुर का टीजर जारी, विक्की कौशल का दिखा एकदम अलग...

फिल्म सैम बहादुर का टीजर जारी, विक्की कौशल का दिखा एकदम अलग अवतार

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में थी। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।

1.26 मिनट का यह टीजर बेहद दमदार नजर आ रहा है. एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है उसकी इज्जत…. और एक सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है। इस डायलॉग के साथ शुरू होता है सैम बहादुर का दमदार टीजर। टीजर में फिल्म के हीरो विक्की कौशल दमदार अभिनय में नजर आ रहे हैं. विक्की कौशल एक इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल के किरदार में खूब जच रहे हैं।

टीजर में सैम बहादुर की दमदार डायलॉग डिलीवरी से लेकर शानदार अभिनय तक, सभी काबिल-ए-तारीफ है. वहीं टीजर में फातिमा सना शेख की भी छोटी सी झलक देखने को मिली, जो फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल अदा कर रही हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा ने भी अच्छा काम किया है। बता दें कि बीते दिन फिल्म के नए पोस्टर के साथ विक्की कौशल ने फिल्म के टीजर की घोषणा की थी। तभी से फिल्म के टीजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सैम बहादुर की कहानी साल 1971 के दौरान हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की है। इस जंग के दौरान भारत के पहले फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ सैम मानेकशॉ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह फिल्म इन्ही की कहानी पर आधारित है। बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से उन्होंने अपना जान पर खेलकर देश की रक्षा की थी।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments