Wednesday, June 24, 2026
Home ताजा खबर चारधाम यात्रा 2024 – इस दिन तय होगी चारों धाम के कपाट...

चारधाम यात्रा 2024 – इस दिन तय होगी चारों धाम के कपाट खुलने की तिथि

देहरादून। चारधाम यात्रा 2024 के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी(14 फरवरी) को नरेंद्रनगर राजमहल में विधि-विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। इस दौरान महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह भी मौजूद रहेंगी। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल बदरीथ धाम के कपाट खुलने तिथि निश्चय करेंगे और महाराजा कपाट खुलने की तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया 14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा।

इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तेलकलश को योग बदरी पांडुकेश्वर व श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के बाद 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी।

इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा। इस वर्ष अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है। परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। अप्रैल माह में गंगोत्री मंदिर समिति एवं श्री यमुनोत्री मंदिर समिति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विधिवत कपाट खुलने की तिथि एवं समय का ऐलान करेंगे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments