Sunday, May 3, 2026
Home ताजा खबर बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स- डॉ. धन सिंह रावत

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्स- डॉ. धन सिंह रावत

विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से चलेगी क्लास

1 से 26 फरवरी तक महत्वपूर्ण विषयों की होगी ऑन- लाइन तैयारी

बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मिलेगी मदद, सुधरेगा परीक्षाफल

देहरादून। सूबे में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेश कोर्स चलाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 01 से 26 फरवरी 2024 तक विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रदेशभर के करीब 500 राजकीय विद्यालयों में ऑन-लाइन क्लास चलाई जायेंगी। जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों की तैयारी के साथ ही प्रश्नों पत्रों को हल करने क गुर सिखाये जायेंगे, ताकि उन्हें परिषदीय परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और बोर्ड परीक्षा परिणाम के प्रतिशत में भी गुणात्मक सुधार लाया जा सके।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि आगामी 01 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेस कोर्स चलाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को रिफ्रेस कोर्स के रूप में विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाया जायेगा। इसके लिये समग्र शिक्षा के अंतर्गत देहरादून स्थित आईसीटी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवाई जयोगी। जिसमें प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी तथा अभ्यास कराया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित ‘परख अभ्यास’ कार्यक्रम के तहत भी बोर्ड परीक्षार्थियों को विगत प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेशभर में वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों के इतर आस-पास के विद्यालयों के कक्षा-10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को भी नजदीकी वर्चुअल क्लास वाले स्कूलों में रिफ्रेश कोर्स कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जायेगा, इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित ऑनलाइन रिफ्रेश कोर्स के अतिरिक्त परख अभ्यास कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा अभ्यास लिंक bit.ly/parakhuttarakhand जारी किया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अपने-अपने मोबाइल पर ‘स्वीफ्ट चैट’(SwiftChat) एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करके बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी जबकि 30 अप्रैल 2024 तक बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments