Sunday, May 3, 2026
Home ताजा खबर एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह भगवान की पूजा- अर्चना की

एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह भगवान की पूजा- अर्चना की

जोशीमठ। भारतीय वायुसेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को ज्योर्तिपीठ जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये। उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से अपराह्न साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल की अगवानी की।

इसके बाद एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर दर्शन को गये तथा भगवान नृसिंह बदरी की विशेष पूजा में शामिल हुए। नृसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने स्वास्तिवाचन किया तथा विशेष पूजा संपन्न करवायी। मंदिर समिति की ओर से उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने एयर चीफ मार्शल को श्री नृसिंह भगवान का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि एयर चीफ मार्शल ने नृसिंह मंदिर परिसर के निकट दुर्गा मंदिर, श्री तिमुंडिया वीर मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किये। पांच बजे अपराह्न तक एयर चीफ मार्शल श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं पूजा कार्यक्रम में में रहे।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments