Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर ब्रांड इंडिया' और 'डिजिटल और स्मार्ट इंडिया' का निर्माण गौरव की बात...

ब्रांड इंडिया’ और ‘डिजिटल और स्मार्ट इंडिया’ का निर्माण गौरव की बात – राज्यपाल

प्रगति मैदान में 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 का आयोजन

एक्सपो 19 जनवरी तक चलेगा

देहरादून। देश में विकसित हो रही 100 स्मार्ट शहरों का नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया स्मार्ट एक्सपो 2024 आयोजन किया जा रहा है । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ब्रांड इंडिया’ और ‘डिजिटल और स्मार्ट इंडिया’ का निर्माण हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह एक्सपो भविष्य की प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास का आधार केंद्र के रूप में है। राज्यपाल ने कहा कि बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के मद्देनजर पूरी दुनिया सतत और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों लिए एक ठोस विकल्पों की ओर देख रही है।

यह विश्वव्यापी बदलाव न केवल पारिस्थितिक चुनौतियों की प्रतिक्रिया है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा से होने वाले आर्थिक और सामाजिक लाभों की स्वीकृति भी है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें। जहां रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है वहां हमारी सबसे गंभीर चुनौतियों के समाधान पैदा होते हैं। हमें अपनी शक्ति का अहसास करते हुए, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा शहर, हमारा समाज और हमारा ग्रह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सभी स्मार्ट सिटी द्वारा दिल्ली में स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो 2024 का आयोजन की जा रहा है । एक्सपो 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा . एक्सपो के पहले दिन उत्तराखण्ड के राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम उद्घाटन किया गया , उद्घाटन समारोह में सर्गे चेरेमिन ( minster of the govt of mascow, head of Department for external economics & International Relations of Moscow) , एवं नीलाचल मिश्रा ( Partner and Head of government & public Services, KPMG in India ) उपस्थित रहे। दिल्ली में आयोजित एक्सपो में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड भी हिस्सा ले रहा है . राज्यपाल महोदया द्वारा सभी प्रतिभाग करने वाले शहरों के प्रतिभागियो को शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया .देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने राज्यपाल को देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के बारे में बताया। राज्यपाल ने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा 16 परियोजनाओं को पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जा चुका है . उन्होंने उपस्थित देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की ।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments