Saturday, June 20, 2026
Home खेल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 13 महीनों बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से न तो रोहित और न ही कोहली ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। दोनों की वापसी से इतना तय माना जा रहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ये खेलते नजर आएंगे। अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को चोट के कारण नहीं चुना गया है।

टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को मोहाली में होगी। 14 जनवरी को दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरा और आखिरी मैच 17 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की यह आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के आईपीएल से वापसी की उम्मीद है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में टी20 में भारत का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार को जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम मैच में फील्डिंग के दौरान टखने में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके टखने की सर्जरी हुई है और उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे।

श्रेयस अय्यर को टीम में मौका नहीं मिला है। इससे माना जा रहा है कि चयनकर्ता आगामी टी20 विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे युवाओं के अच्छे प्रदर्शन से ऐसा लगता है कि अय्यर को जून में होने वाले मेगा इवेंट में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। इस सीरीज के लिए टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है। उनका उपयोग हार्दिक पांड्या के स्थान को भरने के लिए किया जाएगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।

RELATED ARTICLES

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

पेसलवीड स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। The Pestle Weed School में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन की...

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments