Saturday, May 9, 2026
Home ताजा खबर ठंड से बचाव – एसएसपी ने पहाड़ी जिले के ग्राम प्रहरियों को...

ठंड से बचाव – एसएसपी ने पहाड़ी जिले के ग्राम प्रहरियों को वर्दी जैकेट वितरित किये

एसएसपी श्वेता चौबे ने ग्राम प्रहरियों को दिया नये साल का तोहफा

ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग, गाँव की हर गतिविधि पर रखें नजर – एसएसपी

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका श्वेता चौबे ने शुक्रवार को थाना पौड़ी के ग्राम प्रहरियों को कड़ाके की सर्दी में बचाव के लिए वर्दी जैकेट वितरित किये। इससे पूर्व, थाना धुमाकोट,रिखणीखाल,थलीसैंण व पैठाणी के ग्राम प्रहरियों को एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ठंड से बचाव के लिए जैकेट दे चुकी हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली।

एसएसपी ने गांव में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये गाँवों में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया ।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के आँख व कान है । इसलिए गाँवों में घटित होने वाली किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरन्त ही अपने थाने पर दें।

एसएसपी श्वेता ने प्रत्येक ग्राम प्रहरी को रजिस्टर बनाने को कहा। रजिस्टर में गांव से सम्बन्धित जानकारियां, बाहर से आने वाले फड़-फेरी, नेपाली, कबाडी, फकीर, भिखारी आदि की जानकारी व गांव में घटित अपराध आदि की सूचना दर्ज कर तुरंत अपने बीट पुलिस अधिकारी या सम्बन्धित थाने को दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वर्दी जैकेट वितरित करने के बाद कहा कि ग्राम प्रहरियों के कल्याण के लगातार कार्य किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी और पे एंड प्ले पोर्टल का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Himadri Ice Rink की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इसे देश और प्रदेश की शान बताया।...

विधानसभा चुनाव परिणामः बंगाल में भाजपा ने ढ़हाया ममता का किला, असम में हैट्रिक, केरलम में यूडीएफ की जीत

नई दिल्ली/कोलकाता। देश के पांच प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भारतीय राजनीति...

Recent Comments