Thursday, May 7, 2026
Home ताजा खबर सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की...

सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की बेटी को सम्मानित करते मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में देहरादून धोरणखास गांव निवासी मेजर प्रिया सेमवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेजर प्रिया सेमवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई भी की।
ज्ञात हो कि मेजर प्रिया सेमवाल देश की पहली महिला है, जिसने पति (नायक अमित शर्मा) के शहीद होने के उपरांत भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। मेजर प्रिया सेमवाल को उत्तराखंड सम्मान, प्रथम वीर नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। मेजर प्रिया देश की पहली वीर नारी है जिनको परमानेंट कमीशन मिला है।

मेजर प्रिया सेमवाल के अलावा देहरादून के दो और बेटियों मेजर मेघा ठाकुर, मेजर कनिका कुकरेती को भी परमानेंट कमीशन मिला है।
गौरतलब है कि 20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। जिसके बाद साल 2013 में प्रिया सेमवाल कमीशन हुई और 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं।

RELATED ARTICLES

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी और पे एंड प्ले पोर्टल का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Himadri Ice Rink की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इसे देश और प्रदेश की शान बताया।...

विधानसभा चुनाव परिणामः बंगाल में भाजपा ने ढ़हाया ममता का किला, असम में हैट्रिक, केरलम में यूडीएफ की जीत

नई दिल्ली/कोलकाता। देश के पांच प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों ने भारतीय राजनीति...

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

Recent Comments