Sunday, September 6, 2026
Home हेल्थ अपने दिल और दिमाग की सेहत के लिए खाएं डार्क चॉकलेट, इसके...

अपने दिल और दिमाग की सेहत के लिए खाएं डार्क चॉकलेट, इसके फायदे भी जान लीजिए

अगर आप डार्क चॉकलेट के शौकीन हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी है। अब आप अपनी पसंदीदा डार्क चॉकलेट का लुत्फ उठा सकते हैं और इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख सकते हैं। क्योंकि नई रिसर्च से पता चला है कि डार्क चॉकलेट न सिर्फ आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है, बल्कि यह आपके दिमाग को भी तेज और निरोगी बनाए रखने में कारगर है। इसलिए, अगर आप अपने दिल और दिमाग का ख्याल रखना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट आपको खाना चाहिए। लेकिन यह जरूरी सवाल है कि कितना खाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में…

दिल के लिए फायदेमंद
हाल ही में अमेरिका के बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि हफ्ते में कम से कम एक बार चॉकलेट खाने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। एक नए शोध में यह भी पाया गया है कि चॉकलेट में मौजूद पोषक तत्व अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल्स, मिथाइलजेनाथाइन और स्टीयरिक एसिड जैसे पोषक तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को कम करने और रक्त प्रवाह को सुचारु बनाए रखने में मदद करते हैं।

स्ट्रेस को कम करता है डार्क चॉकलेट
हाल ही में किए गए एक शोध से पाया गया था कि डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और कैफीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को ऊर्जा देते हैं और न्यूरॉन्स के बीच संचार बढ़ाते हैं. डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉल्स नामक तत्व दिमाग को शांत रखता है और याददाश्त और ध्यान को बेहतर बनाता है। इससे दिमाग में खून का बहाव अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करके स्ट्रेस से राहत दिलाता है। इसलिए, डार्क चॉकलेट खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है और स्ट्रेस भी कम होता है।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments