Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर दिल्ली-देहरादून का सफर होगा कम, अंतिम चरण में एलिवेटेड रोड का कार्य

दिल्ली-देहरादून का सफर होगा कम, अंतिम चरण में एलिवेटेड रोड का कार्य

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरने की हसरत जल्द पूरी होने वाली है। परियोजना के अंतिम छोर यानी देहरादून क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है। इस भाग पर नौ किलोमीटर की लंबाई में एलिवेटेड रोड तैयार है। शेष भाग के मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने जोर लगा दिया है। परियोजना के धरातल पर उतर जाने के बाद दिल्ली-देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

वर्तमान में दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं। इसके साथ ही देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी 235 किलोमीटर से हटकर 213 किलोमीटर रह जाएगी। परियोजना के सबसे बड़े आकर्षण में शामिल सहारनपुर के गनेशपुर क्षेत्र से देहरादून की सीमा तक करीब 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड को लेकर एनएचएआइ का देहरादून स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय काफी सक्रिय नजर आ रहा है। इस निर्माण के बाद वाहन एलिवेटेड रोड से गुजरेंगे, जबकि नीचे का भाग वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण के काम आएगा। परियोजना निदेशक कार्यालय के अनुसार, एलिवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है। सभी पिलर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि नौ किलोमीटर भाग पर पिलर के ऊपर स्लैब डालना शुरू कर दिया गया है।

वन क्षेत्र में एलिवेटेड रोड की सुंदरता देखते ही बन रही है। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे का निर्माण 213 किलोमीटर पर कुल 11 पैकेज में गतिमान है। यह कार्य प्राधिकरण के अलग-अलग परियोजना कार्यालय देख रहे हैं। परियोजना को धरातल पर उतारने का काम अलग-अलग पैकेज के मुताबिक मार्च 2024 से लेकर नवंबर 2024 के बीच पूरा होगा।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments