Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर प्रदेश के होमगार्डों को पहली बार मिलेगी अपनी लाइन, जगह चिह्नित करने...

प्रदेश के होमगार्डों को पहली बार मिलेगी अपनी लाइन, जगह चिह्नित करने के दिए निर्देश

रुड़की। उत्तराखंड के होमगार्डों को पहली बार अपनी होमगार्ड लाइन मिलने जा रही है। इसके लिए कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना ने सभी जिलों के होमगार्ड जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश जारी होते ही जिला मुख्यालयों पर जगह चिह्नित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस लाइन होती थी, लेकिन पहली बार प्रदेश के होमगार्डों को भी अपनी लाइन मिलेगी।

दरअसल, कमांडेंट जनरल होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से होमगार्डों को पुलिस की तरह अपनी पहचान और सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार नई पहल शुरू की जा रही है, ताकि होमगार्डों का मनोबल कम न हो और वह खुद को ड्यूटी के प्रति समर्पित रहें। इसी क्रम में अब आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के सभी जिलों में होमगार्ड लाइन खोले जाने का प्रस्ताव कुछ दिन पहले शासन स्तर पर रखा था। शासन ने इस प्रस्ताव को होमगार्डों के लिए अच्छी पहल बताया था और जगह उपलब्ध कराने की बाबत जानकारी ली थी। इस पर आईजी ने सूबे के सभी जिला कमांडेंट को अपने जिला मुख्यालय या आसपास जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद हरिद्वार समेत अन्य जिलों में भी जगह चिह्नित करने का काम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा है। जगह चिह्नित होने के बाद बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट जारी होते ही होमगार्ड लाइन का काम शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments